पुलिस अधीक्षक ईश्वर सिंह ने बच्चों को यातायात कानून संबंधी जानकारियां दी।
संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जन जागरूकता सेमिनार आयोजित
नोहर (प्रदीपशर्मा) यहां के संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को सड़क सुरक्षा व यातायात जन जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ईश्वर सिंह ने बच्चों को कानून संबंधी जानकारियां दी। उन्होंने बच्चों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट तथा चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे नियमों का पालन कर हम अपने और सामने वाले के जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। पुलिस उपाधीक्षक ईश्वर सिंह ने बच्चों को सामान्य ज्ञान व पढ़ाई से संबंधित बातें भी शेयर की। इस दौरान डिप्टी एसपी ने बच्चों के विभिन्न सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम में ट्रैफिक इंचार्ज अजीत खान ने बच्चों को यातायात नियम की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।कार्यक्रम में युवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष रोहताश सैनी ने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने, मोबाइल का प्रयोग कम से कम करने तथा गुड टच- बैड टच के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बच्चों से कहा कि पुलिस समाज की मित्र होती है और समाज की सुरक्षा के लिए कार्य करती है। इसलिए हमें पुलिस का सम्मान करना चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की मदद लेनी चाहिए। संस्था के डायरेक्टर डॉक्टर महेश सहारण ने विद्यालय की गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की समय- समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यालय में करवाये जाते रहेंगे ताकि बच्चों में जागरूकता बनी रहे। प्रधानाचार्य मदनलाल सहारण ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा सेमिनार में बताई गई बातों को जीवन में प्रयोग करने और अपने परिजनों को भी यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित करने की बात कही। कार्यक्रम का मंच संचालन अश्विनी व्यास ने किया। संस्था की ओर से अतिथियों को स्मृति देकर सम्मानित किया गया।